
13.38 ग्राम स्मैक के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
ग्वालपाड़ा में अरार थाना पुलिस ने 13.38 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों दीपक कुमार साह और सूरज कुमार साह को गिरफ्तार किया। गश्ती के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ा जब वे बाइक पर भागने की कोशिश कर रहे थे। उनकी...
ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। अरार थाना पुलिस ने 13.38 ग्राम स्मैक के साथ दो कारोबारी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर दीपक कुमार साह और सूरज कुमार साह दोनों बिहारीगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर वार्ड 10 का रहने वाला है। मौके से तस्कर के हीरो स्प्लेंडर बाइक को जब्त किया गया है। बताया गया कि शनिवार की शाम पुलिस गश्त के लिए निकली थी। गश्ती के दौरान चतरा पुल के समीप वाहन जांच की जा रही थी। जांच के क्रम में बाइक पर सवार दो युवकों पर नजर पड़ी। पुलिस को देख कर उसने बाइक घुमा कर भागने का प्रयास किया।

लेकिन त्वरित कार्रवाई कर दोनों को दबोच लिया गया। तलाशी के क्रम में उसके पास से पॉलीथिन की थैली में बंद 13.38 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। थानाध्यक्ष वक्किी रविदास ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। गश्ती दल में थानाध्यक्ष के अलावा एसआई धीरज कुमार, राकेश कुमार और पुलिस बल शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




