
पांच लीटर अवैध शराब के साथ एक और दो शराबी गिरफ्तार
सिंहेश्वर में पुलिस ने गिद्दा क्षेत्र से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति और दो शराबियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कलानंद सरदार के घर से 60 लीटर जावा पास और 5 लीटर देशी शराब बरामद हुई। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
सिंहेश्वर। निज संवाददाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दा से पांच लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति और दो शराबी को गिरफ्तार किया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुअनि महबुब अहमद खां को गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धा वार्ड दो में कृतु सरदार व जीजा सुपौल जिला के प्रतापगंज के सुखानगर वार्ड संख्या चार निवासी कलानंद सरदार जो गिद्धा वार्ड संख्या दो में ही अपना घर बनाकर रहते है एवं देशी चुलाई शराब बनाते वो बेचते है। उक्त सूचना के सत्यापन के लिए जब कृत सरदार के घर के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति आंगन से निकल कर भागने लगा।
जिसमें से एक को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया एवं नाम पता पुछने पर अपना नाम कलानंद सरदार बताया। जिसके बाद इनके घर का विधिवत तलाशी लिया तो इनके घर के पीछे टाट फुस के घर के पीछे चार पन्द्रह लीटर वाल प्लास्टिक का गैलन मिला। जिसे खोलकर देखा तो उसमें करीब 60 लीटर जावा पास था जिसे घटना स्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। तथा टाट फुस के घर के भीतर से एक पांच लीटर वाला मटमैला रंग का एक गैलन मिला जिसे खोलकर देखने पर उसमें से पांच लीटर देशी शराब बरामद हुआ। वहीं दूसरी तरह ग़स्ती के दौरान लालपुर के लक्ष्मीनिया से एक शराबी सरोपट्टी लक्ष्मीनिया वार्ड 14 निवासी रणधीर कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरा शराबी बुढ़ावे से बुढ़ावे निवासी नवनीत मुखिया को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




