
कोर्ट से निर्गत वारंट पर तीन अभियुक्त गिरफ्तार
संक्षेप:
ग्वालपाड़ा थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत शाहपुर पंचायत के सिंदुवाड़ी बिंद टोली में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी जशीलाल महतो, लालबहादुर महतो और ब्रजेश महतो के खिलाफ कोर्ट से...
Aug 12, 2025 05:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
ग्वालपाड़ा। थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के दौरान शाहपुर पंचायत के सिंदुवाड़ी बिंद टोली में छापेमारी कर पूर्व से लंबित मामले के तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि आरोपी जशीलाल महतो, लालबहादुर महतो और ब्रजेश महतो के खिलाफ जीआर नं. 695/11 में कोर्ट से वारंट निर्गत किया गया था। वारंट के तामिला के लिए उन तीनों के घर पर दबिश दी गई। इस दौरान तीनों को पकड़ने में कामयाबी मिल गई। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




