दहेज हत्या में आठ महीने बाद पति और ननद गिरफ्तार
आलमनगर में दहेज हत्या मामले में पुलिस ने पति और ननद को आठ महीने बाद गिरफ्तार किया। मामले में वकील मंडल ने आलमनगर थाना में आवेदन देकर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मनीका देवी की शादी पिछले साल...

आलमनगर, एक संवाददाता। पुलिस ने बसनवाड़ा पंचायत के खुरहान माल (घुघली मंडल टोला) से दहेज हत्या मामले में आठ महीने बाद पति और ननद को गिरफ्तार किया। इस मामले में बीते 15 अप्रैल को कुंजौड़ी पंचायत अंतर्गत बड़ीखाल गनौल वार्ड 16 निवासी व महिला के पिता वकील मंडल ने आलमनगर थाना में आवेदन देकर परिवार व रिस्तेदार के छह नामजद लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया कि वकील मंडल की पुत्री मनीका देवी की शादी बीते साल पांच मई को बसनवाड़ा पंचायत अंतर्गत घुघली मंडल टोला खुरहान माल वार्ड 11 निवासी प्रकाश मंडल के पुत्र पीयूष मंडल के साथ हुई थी। जिसमें एक पुत्री भी जन्म लिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर महिला के पति पीयूष मंडल उर्फ कुंदन कुमार और उसकी बहन अंजली कमारी उर्फ अंजनी कुमारी को शनिवार की रात खुरहान से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों हत्यारोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।