Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsPeaceful PACS Elections in Gwalpara 53 32 Voter Turnout
पैक्स चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न

पैक्स चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न

संक्षेप:

ग्वालपाड़ा में पैक्स चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। 2601 मतदाताओं में से 1387 ने वोट डाला, जो 53.32% है। मतगणना शुरू हो चुकी है लेकिन परिणाम घोषित नहीं हुए हैं। अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशी हैं, जबकि सदस्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

Feb 07, 2026 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। निर्धारित समय तक 2601 मतदाताओं में से 1387 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ परमानंद पंडित ने बताया कि पैक्स चुनाव में 53.32 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई। देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित नहीं हो पाया था। गौरतलब है कि प्रखंड के ग्वालपाड़ा पंचायत में पैक्स चुनाव हो रहा है। वोटिंग के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोशी कालोनी में मतदान केंद्र बनाया गया था। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि सदस्य के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। चुनाव परिणाम जानने के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में देर शाम तक सभी प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भीड़ जुटी हुई थी।