
जिले के बॉडरों पर की जा रही नियमित जांच
मधेपुरा में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने चेक पोस्ट की निगरानी की। डीएम और एसपी ने सभी वाहनों की जांच के निर्देश दिए और सवारी गाड़ियों के यात्रियों से पूछताछ...
मधेपुरा, संवाद सूत्र। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन सभी आवश्यक बिन्दुओं पर कार्रवाई कर रहा है। वरीय अधिकारी जिले के बॉडर पर बनाए गए चेक पोस्ट की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। चेक पोस्ट की जांच के दौरान डीएम व एसपी मौजूद पदाधिकारियों की ड्यूटी पंजी, वाहनों के जांच संबंधित पंजी सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम और एसपी ने चेक पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चेक पोस्ट से गुजरने वाली सभी चार पहिया वाहनों और दो पहिया वाहनों की सघन जांच करें। इसके अलावा सवारी गाड़ियों पर मुस्तैदी से नजर रखें।

सवारी गाड़ियों के यात्रियों से गहन पूछताछ कर जानकारी लें। उन्होंने पदाधिकारियों को रात के समय चेक पोस्ट से गुजरने वाली वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया है। शहर में सदर थाने की पुलिस सीआरपीएफ जवानों के साथ विभिन्न चौक चौराहों पर दो पहिया वाहनों की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह सीआरपीएफ जवानों के साथ पूर्णिया गोला चौक पर दो पहिया वाहनों के चालक से पूछताछ की। साथ ही साथ डिक्की की तलाशी ली। पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दो पहिया वाहन चालकों से गाड़ी के कागजात के बारे में पूछताछ करते हैं। सदर थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर शहर के विभिन्न चौंक चौराहों पर लगातार वाहनों की जांच की जा रही हैं। वाहन चेकिंग के दौरान किसी प्रकार का मादक वस्तु, रुपए, शराब बरामद नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि शहर में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




