
ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर टोकन कटवाने को लगी रही मरीजों की कतार
मधेपुरा सदर अस्पताल में रविवार और सोमवार को ओपीडी बंद रहने के कारण मंगलवार को मरीजों की भीड़ लग गई। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर टोकन कटवाने को लेकर बहस हुई। ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित थे।...
मधेपुरा संवाद सूत्र। रविवार और सोमवार को सदर अस्पताल के ओपीडी बंद रहने से मंगलवार को इलाज कराने पहुंचे मरीजों की भीड़ लग गई। ओपीडी निर्धारित समय पर खुलते ही टोकन कटवाने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की कतार लग गई। टोकन कटवाने को लेकर काउंटर महिला, पुरुष में काफी देर तक बहसबाजी भी हुई। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मंगलवार को सुरक्षा गार्ड तैनात नजर नहीं आए। मरीजों में टोकन कटवाने को लेकर मारामारी की स्थिति बनी रही। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर दो स्वास्थ कर्मी नजर आए। जबकि चार स्वास्थ कर्मी की ड्यूटी हैं। जानकारी हो कि मौसम में बदलाव से लोग सर्दी, जुकाम, बुखार के चपेट में आने लगे हैं।

मंगलवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में पहले शिप्ट में इलाज कराने पहुंचे मरीजों में ज्यादातर सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित पाए गए हैं। ओपीडी के जनरल कक्ष में दो चिकित्सक मरीजों से घिरे हुए थे। ओपीडी के पहले शिप्ट में मौजूद डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित पाए गए हैं। कई मरीज पेट खराब से पीड़ित इलाज कराने ओपीडी पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव से लोगों को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। स्वच्छ पानी पिए। ताजा खाना खाए। सुबह और शाम गर्म कपड़े पहने। वहीं शिशु रोग कक्ष में इलाज कराने पहुंचे मरीज अपने अपने छोटे छोटे बच्चे को लेकर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शिशु रोग कक्ष में चिकित्सक मौजूद रहे। शिशु रोग कक्ष में ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित पाए गए। दूसरी ओर इमरजेंसी वार्ड में ज्यादातर मरीज पेट खराब से पीड़ित पाए गए। डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर कई स्वास्थ कर्मियों को चुनाव कार्य में लगाया गया है। मरीजों को टोकन कटवाने में थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


