अंतिम दिन अध्यक्ष सहित 15 ने दाखिल किया नामांकन

Jan 23, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

चौसा में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश मेहता, प्रकाश यादव, अशोक गुप्ता और कलीमउद्दीन ने नामांकन किया। सदस्य पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। मतदान 6 फरवरी को होगा।

अंतिम दिन अध्यक्ष सहित 15 ने दाखिल किया नामांकन

चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन अध्यक्ष सहित 15 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। चौसा पश्चिमी पंचायत में होने वाले पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार की शाम समाप्त हो गयी। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सरीना आजाद ने बताया कि पैक्स चुनाव को लेकर 21 जनवरी से शुरू हुए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन अध्यक्ष पद से अखिलेश मेहता व प्रकाश उर्फ प्रभाष यादव, अशोक गुप्ता और कलीमउद्दीन ने नामांकन प्रचार दाखिल किया। वहीं सदस्य पद से कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक चली नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद से पांच और सदस्य पद से 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

उन्होंने बताया कि चौसा पश्चिमी पंचायत होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल प्रक्रिया पूरी के बाद 24 से 27 दिसंबर तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया का 6 फरवरी को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन देर शाम मतो की गिनती भी करायी जाएगी। दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के लिए 11 नामांकन चौसा। दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति घोषई के लिए नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को अध्यक्ष सहित 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी सरीना आजाद ने बताया कि दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति घोषई से अध्यक्ष पद से शंभू शरण यादव ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के बाद कुल दस सदस्यों ने नामांकन गुरुवार को ही नामांकन पर्चा दाखिल किया। फोटो::::::::चौसा ब्लॉक में नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को अभ्यार्थियों के साथ समर्थकों की भीड़

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;