ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुरातीन प्रखंड क्षेत्रों में पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित

तीन प्रखंड क्षेत्रों में पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित

प्राथमिक साख सहकारिता समिति (पैक्स) चुनाव संपन्न होने के बाद बीएल हाईस्कूल परिसर में गुरुवार को मतगणना कार्य शुरू हो गया। सभी 16 पैक्सों का देर शाम तक मतगणना जारी रहा। मतगणना के दौरान रामपुर से पैक्स...

तीन प्रखंड क्षेत्रों में पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराThu, 12 Dec 2019 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

प्राथमिक साख सहकारिता समिति (पैक्स) चुनाव संपन्न होने के बाद बीएल हाईस्कूल परिसर में गुरुवार को मतगणना कार्य शुरू हो गया। सभी 16 पैक्सों का देर शाम तक मतगणना जारी रहा। मतगणना के दौरान रामपुर से पैक्स अध्यक्ष के रूप में प्रभाष कुमार निर्विरोध चुने गये। भतखोड़ा से राजेश कुमार और तमौट परसा से गोपी कृष्ण बीडीओ भारी मतों से पैक्स अध्यक्ष चुने गये। जोरगामा से त्रिथेश नंदन, पोखराम परमानंदपुर से निवर्तमान पैक्स सुजेन्द्र कुमार यादव और दिनापट्टी सखुआ से निवर्तमान राजीव कुमार बबलु पैक्स अध्यक्ष बने।

कोल्हायपट्टी से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव और रजनी से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष भालचंद्र यादव ने जीत हासिल की। मतगणना स्थल पर उम्मीदवारों के साथ समर्थकों की भारी भीड़ रही। समर्थकों ने अपने चहेते उम्मीदवार के जीत पर अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। निर्वाची पदाधिकारी ललन कुमार चौधरी ने पैक्स के चुने गये अध्यक्ष और समिति सदस्य को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। मतगणना स्थल पर एसडीपीओ वशी अहमद के नेतृत्व में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रही।

पैक्स अध्यक्ष का चुनाव परिणाम घोषित:गम्हरिया । गम्हरिया प्रखंड के सात पैक्स का चुनाव परिणाम गुरुवार को घोषित कर दी गई है। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। मतगणना के लिए नौ टेबल लगाये गये। मतगणना के दौरान जारी परिणाम में औराही एकपरहा से सोनी कुमारी ने रीता सिंह को हराकर जीत दर्ज की।

कौड़िहार तरावे से पैक्स अध्यक्ष मंगल मेहता अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। इटवा जीवछपुर से मुरारी सिंह ने भारी मतों से जीत दर्ज की। गम्हरिया से पूर्व पैक्स अध्यक्ष मनोज भगत 412 मतों से विजयी घोषित कि ये गये। भेलवा से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने 12 वोट से जीत दर्ज की। बभनी से पैक्स अध्यक्ष के रूप में सावन कुमार और चिकनी फुलकाहा से राजकुमार उर्फ कारी ने पैक्स अध्यक्ष के रूप में सफल रहे। जीते हुए पैक्स अध्यक्ष एवं समिति सदस्य को बीडीओ ज्योति गामी ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।

शंकरपुर एसं के अनुसार प्रखंड के सात पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पद को लेकर गुरुवार को प्रखंड सभागार में मतगणना पूरी हो गई। सुबह नौ बजे सबसे पहले गिद्धा पैक्स से मतगणना शुरू हुई। गिद्धा से पैक्स अध्यक्ष के रूप में शिवशंकर मेहता ने गणेश्वर मेहता को हराकर जीत दर्ज की। जिरवा मधेली में राम शोभा यादव ने निकटम प्रतिद्वंद्वी सचिन्द्र यादव को हराकर पैक्स अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुआ।

रायभीड़ में मनोज कुमार ने चंद्रदीप को हराकर तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष चुने गये। बेहरारी में नुनूलाल यादव ने श्याम किशोर को हराकर तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष की कुर्सी हथियाने में सफल रहे। परसा में विजय कुमार राय तीसरे बार पैक्स अध्यक्ष बने। रामपुर लाही में सुजीत कुमार यादव ने ऐनुल होदा को हराकर पैक्स अध्यक्ष बने। मोरा झरकाहा में पैक्स अध्यक्ष में संजय कुमार चुने गये।

जीते हुए प्रत्याशियों अबीर-गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया। ने जश्न मनाया। मतगणना के दौरान सदर एसडीएम वृंदालाल और एसडीपीओ वसी अहमद भी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। मौके पर ऑब्जर्वर कृष्ण स्वरूप, मनोज प्रभाकर बीएसएस शैलेन्द्र मिश्र, नाजीर इंद्रभूषण आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें