प्रतियोगिता के माध्यम से स्वयंसेवकों का समारोह के लिए होगा चयन

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
Follow us on Google News
share

मधेपुरा निज संवाददाता स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 अगस्त, 2026) के अवसर पर दिल्ली में

प्रतियोगिता के माध्यम से स्वयंसेवकों का समारोह के लिए होगा चयन

मधेपुरा निज संवाददाता स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 अगस्त, 2026) के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में बीएनएमयू के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों को शामिल होने का मौका मिल सकता है। इसके लिए एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक ने विश्वविद्यालय को पत्र भेजा है। एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक ने पत्र में कहा है कि विभिन्न गतिविधियों, प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं व्यापक सहभागिता निभाने वाले स्वयंसेवकों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रालय एवं विभागों के माध्यम से नागरिकों, विशेषकर युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए माय गोव एवं माय भारत प्लेटफार्म के माध्यम से विविध प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन करना है।

एनएसएस के विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. विवेक कुमार ने एन एस एस संचालित सभी कॉलेज के प्रधानाचार्य को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि कॉलेज स्तर पर निबंध लेखन, चित्रकला, ऑनलाइन क्विज का आयोजन कर सफल छात्रों की सूची विश्वविद्यालय को समर्पित करें। उन्होंने बताया कि निबंध प्रतियोगिता का विषय 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए आई) की भूमिका रखा गया है। जबकि चित्रकला प्रतियोगिता का विषयः भारत 1947 बनाम 2047 निर्धारित है। ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का विषय भारतीय संविधान, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका तथा अन्य राष्ट्रीय महत्व के विषय शामिल है। प्रतियोगिताओं का आयोजन जून-जुलाई के दौरान किया जाना है।उत्कृष्ट प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाने के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह, 2026 सहभागिता के लिए विशेष आमंत्रण भी प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि कॉलेज स्तर से चयनित छात्र छात्राओं का विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित्वकी जाएगी। विश्वविद्यालय स्तर से चयनित छात्र छात्राओं की सूची क्षेत्रीय निदेशक को भेजा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।