ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुरामुख्य पार्षद पर लगाया अविश्वास प्रस्ताव

मुख्य पार्षद पर लगाया अविश्वास प्रस्ताव

मधेपुरा नगर संवाददाता नगर परिषद के दो दर्जन वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद...

मुख्य पार्षद पर लगाया अविश्वास प्रस्ताव
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराWed, 21 Jul 2021 06:10 AM
ऐप पर पढ़ें

मधेपुरा नगर संवाददाता

नगर परिषद के दो दर्जन वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद सुधा कुमारी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। पार्षदों ने मंगलवार को उपमुख्य पार्षद मनीष कुमार मिंटू और कार्यपालक पदाधिकारी के मौजूदगी में अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन सौंपा है।

पार्षदों ने आरोप लगाया कि मुख्य पार्षद के दो वर्षों का कार्यकाल विकास विरोधी, तानाशाही और भ्रष्टाचार से भरा रहा है। इनके मनमानेपन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 24 महीने के कार्यकाल में मात्र चार बैठक ही हो सकी है। जबकि दो बैठक में मुख्य पार्षद अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बिहार नगर पालिका अधिनियम के तहत की धारा-48(1) के अनुसार प्रत्येक महीने एक बैठक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्य पार्षद विकास विरोधी है। नगर के लोग जलजमाव, गंदगी और अंधेरा से परेशान है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लाभुक परेशान हैं। लेकिन मुख्य पार्षद संवेदनहीन बने हुए है। नगर परिषद का टेंडर घोटाला, सफाई के नाम पर करोड़ों की निकासी और मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना लूट का उदाहरण है।

कोरोना संक्रमण काल में मुख्य पार्षद द्वारा नगर वासियों को किसी प्रकार का समुचित सुविधा एवं किसी प्रकार की राहत नहीं दिया गया। समस्या के समाधान करने में मुख्य पार्षद असफल बने रहे। इस हालत में सदन का विश्वास वर्तमान मुख्य पार्षद सुधा कुमारी पर नहीं रह गया है। पार्षदों ने मुख्य पार्षद के विरु द्ध बिहार नगर पालिका अधिनियम की धारा-25(4) के तहत अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विशेष बैठक बुलाने की मांग की है। पार्षदों का नेतृत्व करती हुई पूर्व मुख्य पार्षद निर्मला देवी नेे कहा कि अगर वर्तमान मुख्य पार्षद सुधा कुमारी बीमार ही थी तो उपमुख्य पार्षद को अपना प्रभार सौंप देती।

पार्षदों में सुप्रिया कुमारी, रीता कुमारी, कंचन कुमारी, चंद्रकला देवी, नारायण तांती, अमोल कुमार, रेखा देवी, कुमारी विनीता, माला देवी, रतन देवी, अशोक कुमार सिंहा, उषा देवी, ज्योति कुमारी, रेखा देवी, सीमा देवी, अहिल्या देवी, रूबी कुमारी, निर्मला देवी, सफीक आलम आदि मौजूद रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें