बिहार के विकास को नई ऊंचाईयां दी एनडीए सरकार: मंत्री

बिहार के विकास को नई ऊंचाईयां दी एनडीए सरकार: मंत्री

संक्षेप:

मधेपुरा में बीएन मंडल स्टेडियम में एनडीए का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर एनडीए को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने नीतीश कुमार के...

Sep 14, 2025 02:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

मधेपुरा। नगर संवाददाता। बीएन मंडल स्टेडियम में शनिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 2025 फिर से नीतीश का नारा लगातार गूंजता रहा। विधानसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्टेडियम पहुंचे और माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया। सम्मेलन में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर एनडीए को और अधिक मजबूत करने की अपील की। मंत्री ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से एनडीए की सरकार ने बिहार को विकास की नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में घर-घर बिजली पहुंचायी गयी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गांव-गांव तक पक्की सड़कों का निर्माण हुआ है और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। पहले जहां लोग शाम ढलते ही घर से बाहर निकलने से डरते थे, वहीं अब लोग निश्चिंत होकर आवाजाही कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं चलायी है। वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार कुशवाहा ने केन्द्र और बिहार सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए फिर से नीतीश की सरकार बनाने का आह्वान किया। सहरसा के भाजपा विधायक आलोक रंजन ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और नीतीश सरकार बिहार को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा रहे है। जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी, हम जिलाध्यक्ष चंदन ऋषिदेव, रालोसपा जिलाध्यक्ष रविशंकर पिंटू, डॉ. सत्यजीत यादव, गुड्डी देवी, निखिल मंडल, श्वेत कमल बौआ यादव, प्रो. बिजेन्द्र नारायण यादव, डॉ. बीबी प्रभाकर, डॉ. विजय कुमार विमल, ई. संतोष कुमार आदि ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल पूरी तरह एकजुट है और इस चुनाव में एनडीए ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष रमेश ऋषिदेव ने की। जबकि व संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने किया। मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान, हम की मोनिका ठाकुर, सीताराम पंडित, सियाराम यादव, प्रो. सुजीत मेहता, प्रो. मनोज भटनागर, अमरदीप कुमार, नरेश पासवान, त्रिभुवन मंडल, अशोक चौधरी सहित एनडीए से जुड़े विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।