हड़ताल के समर्थन में चक्का जाम, किया प्रदर्शन

Feb 13, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

उदाकिशुनगंज में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में अखिल भारतीय आम हड़ताल का समर्थन किया गया। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस और अन्य संगठनों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने श्रमिक वर्ग के संकटों, निजीकरण, श्रमिक-विरोधी लेबर कोड्स और न्यूनतम वेतन में कमी के खिलाफ नारेबाजी की।

हड़ताल के समर्थन में चक्का जाम, किया प्रदर्शन

उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर गुरुवार को आयोजित अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं अन्य श्रमिक संगठनों ने उदाकिशुनगंज के रहटा चौक पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश का श्रमिक वर्ग आज गंभीर आर्थिक, सामाजिक एवं श्रम संबंधी संकटों से गुजर रहा है। सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण, कॉरपोरेटपरस्त नीतियों, श्रमिक-विरोधी लेबर कोड्स, सम्मानजनक रोजगार की कमी, न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा में कटौती, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की अनदेखी तथा बढ़ती सांप्रदायिक वैमनस्य की राजनीति से मजदूरों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने सरकार से श्रमिक हितों की रक्षा करते हुए जनपक्षीय नीतियां लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए, चारों लेबर कोड्स को रद्द किया जाए। सभी श्रमिकों को स्थायी व सम्मानजनक रोजगार मिले। न्यूनतम वेतन को कानूनी गारंटी व सामाजिक सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा पुरानी पेंशन योजना को पुन: लागू किया जाए। चक्का जाम का नेतृत्व इंटक जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अंचल मंत्री प्रमोद कुमार सिंह, उमाकांत सिंह, इंटक युवा अध्यक्ष मुकेश कुमार सहित अन्य नेताओं ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsNationwide Strike in Udakishunganj Workers Protest Against Government Policies
;;;