अनुसूचित जनजाति परिवारों को करेंगे जागरूक
मधेपुरा जिले में जन भागीदारी आईईसी के राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत 18 से 25 मई तक अनुसूचित जनजाति बाहुल गांव में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सरकारी सेवाओं से संबंधित आवेदन और चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कुल 2477 परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।

मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में जन भागीदारी आईईसी के राष्ट्रव्यापी अभियान जन भागीदारी कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में डीआरडीए के झल्लू बाबू सभागार में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। सबसे दूर, सबसे पहले जन भागीदारी- आईईसी के राष्ट्रव्यापी अभियान जन भागीदारी कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जनजाति बाहुल गांव में 18 मई से 25 मई तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विशेष शिविर का आयोजन
शिविर में विभिन्न सरकारी सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किये जाएंगे और उसका त्वरित निष्पादन किया जाएगा। साथ ही संबंधित प्रमाण-पत्रों का वितरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न सरकारी सेवाओं के साथ-साथ मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जाएगी। केंद्रों पर जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर जन जातीय गरिमा उत्सव-2026 के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति के लिए कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगो को जागरूक करेंगे। विभिन्न विभागों के पदाधिकारी अपने विभाग की योजनाओं से वंचित अनुसूचित जनजाति परिवारों का पंचायतवार समस्याओं को त्वरित निष्पादन करेंगे।
2477 परिवारों को किया जाएगा लाभान्वित
जिले के मुरलीगंज प्रखंड के 9 पंचायतों, बिहारीगंज के 4 पंचायतों, ग्वालपाड़ा के 3 पंचायतों, कुमारखंड के 3 पंचातयों और चौसा के एक पंचायत में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कुल 20 पंचायतों में लगने वाले शिविर में अनुसूचित जनजाति के 2477 परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। अभियान के सफल संचालन के लिए प्रखंड स्तर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी और पंचायत स्तर पर विकास मित्रों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। बैठक में एडीएम अरुण कुमार सिंह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अमन कुमार सुमन, एसडीएम संतोष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार आदि उपस्थित थे।
फोटो
डीआरडीए के झल्लू बाबू सभागार में आईईसी के राष्ट्रव्यापी अभियान जन भागीदारी कार्यक्रम को लेकर बैठक करते डीएम व मौजूद अन्य।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


