ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुराभागलपुर की लापता लड़की की हत्या

भागलपुर की लापता लड़की की हत्या

चार दिनों से लापता नाबालिग लड़की का शव पुलिस ने चौसा थाना क्षेत्र के पचरासी बहियार में मकई के खेत स्थित कुआं से बरामद किया। लड़की के परिजनों ने चौसा थाना में घटना से चार दिन पूर्व ही अपनी पुत्री के...

भागलपुर की लापता लड़की की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराFri, 22 Mar 2019 11:18 PM
ऐप पर पढ़ें

चार दिनों से लापता नाबालिग लड़की का शव पुलिस ने चौसा थाना क्षेत्र के पचरासी बहियार में मकई के खेत स्थित कुआं से बरामद किया। लड़की के परिजनों ने चौसा थाना में घटना से चार दिन पूर्व ही अपनी पुत्री के अपहरण का केस दर्ज कराते हुए लौआलगान के लगभग आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया था। लड़की मूल रूप से भागलपुर जिले के एक गांव की रहने वाली बतायी गयी है। आशंका जतायी जा रही है कि लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को कुआं में फेंक दिया गया।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वह 17 मार्च को ही अपने घर से चाचा के साथ मवेशियों के लिए घास काटने पचरासी स्थान के पीछे बहियार के मकई खेत में गयी थी। घास काटने के बाद एक चापाकल पर लड़की पानी पीने चली गयी थी। पानी पीने के बाद अपने चाचा के पास घास काटने वाले जगह पर वापस नहीं लौटने पर उसके चाचा ने काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चला। उसने घर जा कर घटना की जानकारी लड़की के पिता को दी। घटना के दूसरे दिन लड़की के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो घटना स्थल से कुछ दूरी पर लड़की को जमीन पर घसीटने का निशान दिखाई पड़ा।

घास काटने वाला कचिया, रस्सी, लड़की का पायल और बैगपीन सहित कई समान भी मिले। 20 मार्च को चार दिन बाद लड़की का शव कुआं से बरामद हुआ। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की घटना का खुलासा हो पाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें