Murder Case in Kumar Khand Rajdeep Yadav Killed Over Loan Dispute Three Arrested गिरफ्तार तीन आरोपियों को भेजा जेल, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsMurder Case in Kumar Khand Rajdeep Yadav Killed Over Loan Dispute Three Arrested

गिरफ्तार तीन आरोपियों को भेजा जेल

कुमारखंड के भतनी थाना क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन के विवाद में राजदीप यादव की हत्या कर दी गई। मृतक के पिता अनिल यादव ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSun, 7 Sep 2025 02:02 AM
share Share
Follow Us on
गिरफ्तार तीन आरोपियों को भेजा जेल

कुमारखंड, निज संवाददाता। भतनी थाना क्षेत्र के बरहकुरवा वार्ड 12 में रुपया के लेनदेन को लेकर की गयी राजदीप यादव की हत्या मामले में मृतक के पिता अनिल यादव ने चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। धारदार हथियार से गुरुवार की रात युवक की हत्या की गयी थी। प्रभारी थाना अध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि मृतक के पिता अनिल यादव ने आवेदन देकर आरोप लगाया कि उसके पुत्र राजदीप यादव ने गांव के ही विजय यादव को दो लाख रुपया उधार दिया था।

उसका पुत्र रुपये वापस करने की लगातार मांग कर रहा था। वियज यादव रुपया वापस करने के बजाय लगातार टालमटोल कर रहा था। गुरुवार की रात आरोपी विजय यादव ने उसे घर पर मछली खाने के लिए बुलाया था। रात में ही उसके पुत्र को विजय यादव, कारी यादव और काजल देवी ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता अनिल यादव के आवेदन के आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।