महिला की मौत मामले में मुखिया सहित 9 पर केस
उदाकिशुनगंज के बराही आनंदपुरा पंचायत में एक महिला की हत्या के मामले में मुखिया और उसके पति सहित नौ लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। महिला के परिजनों ने गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।...

उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बराही आनंदपुरा पंचायत में शुक्रवार एक महिला की मौत मामले में मुखिया व उसके पति सहित नौ लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। परिजनों ने महिला की गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में महिला की गोतनी मनीषा देवी ने थाना में मामला दर्ज कराते हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का आरोप लगाया है। घटना में पंचायत के मुखिया नुसरत प्रवीण और उसके पति मो सद्दाम सहित नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना में नौ लोगों को आरोपित किया गया है। घटना के बाद से मृतका के परिवार में मायूसी की स्थित है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। केस दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मामले में बराही गोठ वार्ड 10 की मनीषा देवी ने थाना में दिए गए आवेदन में कहा कि 11 अप्रैल की सुबह उनकी गोतनी अर्धनग्न अवस्था में मृत पायी गयी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।