Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsMassive Fire in Mahadalit Tola Destroys Homes of 13 Families in Udakishunganj
महादलित टोला में 13 परिवारों का घर जलकर राख

महादलित टोला में 13 परिवारों का घर जलकर राख

संक्षेप:

उदाकिशुनगंज के बीड़ी रणपाल वार्ड 5 के महादलित टोला में शुक्रवार शाम को भीषण आग लगने से 13 परिवारों के एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। आग में तीन लाख रुपए नगद और लाखों का सामान नष्ट हो गया। आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, अन्यथा पूरा गांव प्रभावित हो सकता था।

Nov 21, 2025 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के बीड़ी रणपाल वार्ड 5 महादलित टोला में शुक्रवार की शाम हुए भीषण अग्निकांड में 13 परिवारों का एक दर्जन घर जलकर राख हो गया। इस अगलगी में तीन लाख रुपए नगद सहित लाखों रुपए का सामान जलकर बर्बाद होने की बात कही जा रही है। आग की लपेट इतनी तेज थी कि देखते ही देखते 13 परिवार के दर्जनों घरों को चंद मिनटों में राख कर दिया। आग लगने की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ता काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया। आग की भयावहता को देख उदाकिशुनगंज से तीन दमकल और बिहारीगंज से एक दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर बुलायी गयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन जब तक आग बुझाया जाता तब तक घर में रखे करीब तीन लाख रुपए नगद के अलावा खाद्यान्न, जेवरात, कपड़ा, फर्नीचर, और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गया। इस भीषण अगलगी के दौरान गांव में गांव में अफरा-तफरी मच गयी। बताया गया कि आग बुझाने में अगर थोड़ा विलंब हो जाता तो आग का तांडव पूरे गांव को राख में तब्दी कर देता। करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। मालूम हो कि अगलगी में फोदारी ऋषिदेव, गोपी ऋषिदेव, अर्जून ऋषिदेव, भीमा ऋषिदेव, मिथिलेश ऋषिदेव, दुलारचंद ऋषिदेव, राजकुमार ऋषिदेव, राजू ऋषिदेव, सूरज ऋषिदेव, विपिन ऋषिदेव, दासो ऋषिदेव, श्रवण ऋषिदेव और बालवीर कुमार का घर पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया। प्रभारी सीओ सह बीडीओ गुलजारी पंडित ने बताया कि अग्निकांड की सूचना पर राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजकर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। जांच के बाद सभी अग्नि पीड़ित परिवारों को उचित सहायता दी जायेगी। सभी पीड़ित महादलित परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ भी वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर दिया जाएगा। फोटो