
मकर संक्रांति पर बाबा का किया जलाभिषेक पूजा
सिंहेश्वर प्रखंड में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा की और भोग अर्पित किए। जरूरतमंदों के बीच कंबल और भोजन का वितरण किया गया। तपसी बाबा की समाधी स्थल पर अष्टयाम, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
सिंहेश्वर, निज संवाददाता। सिंहेश्वर प्रखंड क्षेत्र में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने सिंहेश्वर मंदिर में पूजा पाठ कर सुख शांति की कामना की। वहीं मंदिरों में भगवान को भी भोग लगाया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं भीड़ लगी रही। वहीं इस अवसर विभिन्न जगहों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल आदि का दान किया गया। सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष सह बिहार प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष दिलीप कुमार खंडेलवाल ने जरूरतमंदों के बीच भोजन और ठंड से बचने कंबल का वितरण किया। उधर तपसी बाबा की समाधी स्थल पर अष्टयाम, हवन, प्रसाद एवं भंडारा का भव्य आयोजन किया गया।
मंगलवार की शाम सोनू गुप्ता की तरफ से भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोनू गुप्ता, दिलीप कुमार खंडेलवाल, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक रुपेश कुमार रूपक, कुंदन कुमार, पंकज भगत, रोशन कुमार, बाबुल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं बाबा तपसी नगर समाधि स्थल समिति के अध्यक्ष मदनकुमार यादव के नेतृत्व में 36 घंटे का अष्टयाम का भी आयोजन किया गया। समिति के उपाध्यक्ष रमेश भगत, सचिव शत्रुघन चन्द्रवंशी ने बताया कि समिति के सदस्यों ने 2004 से आयोजन शुरू किया था। समिति के कोषाध्यक्ष गंगा चौधरी सह नुनू ने बताया कि हर साल तपसी बाबा की समाधी स्थल पर अष्टयाम हवन, प्रसाद व भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर समिति के संगठन मंत्री मिलन राम वरीय पुजारी लालकेश्वर चौधरी व अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




