बाउंड्री और शौचालय नहीं रहने से छात्रों को परेशानी

Apr 06, 2026 12:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

मधेपुरा के भुवनेश्वरी मध्य विद्यालय में कई समस्याएं हैं। विद्यालय के चारों ओर बाउंड्री नहीं होने से छात्रों और शिक्षकों को परेशानी होती है। नशेड़ियों का अड्डा बना रहता है, और शौचालय की स्थिति जर्जर है। अभिभावकों ने विद्यालय की स्थिति पर आक्रोश जताया और बाउंड्री, शुद्ध पानी और शौचालय की आवश्यकता बताई।

बाउंड्री और शौचालय नहीं रहने से छात्रों को परेशानी

मधेपुरा, नगर संवाददाता। शहर के वार्ड 15 जायपालपट्टी स्थित भुवनेश्वरी मध्य विद्यालय में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। विद्यालय के चारों ओर बाऊंड्री नहीं रहने के कारण पठन-पाठन में छात्रों व शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के अलावे रात को स्कूल परिसर नशेरियों का अड्डा बना रहता है। इतना ही नहीं स्कूल की संपत्तियों को भी नुकसान पहुंच रहा है। स्कूल परिसर में शौचालय की स्थिति जर्जर बनी हुई है। शौचालय के जर्जर स्थिति के कारण खासकर छात्राएं विद्यालय अवधि में अपने घर चली जाती है। इतना ही नहीं शुद्ध पेयजल नहीं रहने के कारण छात्र अपने घर जाकर पानी पीने को मजबूर रहते है।

विद्यालय में कीचन शेड बदहाल बना हुआ है। कीचन शेड कभी भी गिरकर जानलेवा साबित हो सकता है। विद्यालय में आयोजित शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में पहुंचे दर्जनों अभिभावकों ने विद्यालय की स्थिति पर आक्रोश जताया। अभिभावक अनिला देवी, सुषमा देवी, रूबी देवी, दीपा देवी, निक्कू देवी, अर्चना देवी आदि ने बताया कि विद्यालय में बाउंड्री, शुद्ध पेयजल और शौचालय का रहना आवश्यक है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।