More
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsMadhubani Drainage Construction Standards Ignored MLA Chandra Shekhar Takes Action
नाला निर्माण में गड़बड़ी देखकर भड़के विधायक

नाला निर्माण में गड़बड़ी देखकर भड़के विधायक

संक्षेप:

मधेपुरा में ड्रेनेज निर्माण के मानकों की अनदेखी का मुद्दा गरमाया है। विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की और स्थानीय लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि मानकों की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी और सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा।

Nov 24, 2025 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। शहर में हो रहे ड्रेनेज निर्माण में मानकों की अनदेखी का मुद्दा दो दिनों से गरम हो गया है। विधायक प्रो. चंद्रशेखर दो दिनों से शहर में बनाए जा रहे ड्रेनेज की गुणवता को परख रहे हैं। ड्रेनेज में उतर कर निर्माण कार्य की गुणता को देखने के बाद वे बेहद आक्रोशित दिख रहे हैं। ड्रेनेज निर्माण में गुणवता की भारी अनदेखी करने का आरोप लगा रहे। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज निर्माण में मानकों की अनदेखी किसी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। मालूम हो कि शहर में पानी निकासी की पुख्ता व्यवस्था करने के उद्देश्य से शहर में 72 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बुडको के द्वारा नाले का निर्माण किया जा रहा है। नाला निर्माण की गुणवता को लेकर समय - समय पर सवाल खड़े किए जाते रहे हैं। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी के मुद्दे पर अलग- अलग मुद्दे पर लोग सवाल खड़े करते रहे हैं। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मतगणना केन्द्र पर ही विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा था कि ड्रेनेज निर्माण में मानकों की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उन्होंने सड़क पर उतरने की भी बात कही थी। इस मुद्दे को लेकर विधायक प्रो. चंद्रशेखर अब सड़क पर उतर गए हैं। शहर के मेन रोड के किनारे बनाए जा रहे ड्रेनेज की गुणवता को परखने के लिए वे शुक्रवार को करीब तीन - चार घंटे तक लगे रहे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों ने भी उनसे सीवरेज निर्माण में सरकारी धन की लूट करने की शिकायत की। विधायक ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से बात कर निर्माण सामग्रियों के विषय में पूछताछ की। निर्माण को मानकों के अनुरूप नहीं देख कर वे भड़क गए। ड्रेनेज निर्माण में मानकों की अनदेखी के मुद्दे पर विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने सोमवार को प्रेसवार्ता भी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री रहते हुए तेजस्वी यादव ने शहर में जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए मधेपुरा को स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज के लए 72 करोड़ रुपये का उपहार दिया है। इसके निर्माण में मानकों की अनदेखी किसी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर इसके लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा। इसके लिए शहर के लोगों से भी उन्होंने आगे आने का आह्वन किया। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का बंदरबांट नहीं होने दिया जाएगा। कार्यस्थल पर श्रमिक को थप्पड़ मारने के बुडको के अधिकारी द्वारा लगाए गए आरोप को विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने बेबुनियाद बताया।