बेहतर प्रदर्शन की सीएम ने की सराहना
मधेपुरा जिले के शिक्षा विभाग को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सराहा। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया और शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा की। बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट्स को प्रस्तुत किया, जो देशभर में सराहे गए।

मधेपुरा, नगर संवाददाता। शिक्षा विभाग की ओर से राज्य में मधेपुरा जिले के बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ,उपमुख्यमंत्री व संसदीय कार्य मंत्री ने भूरि-भूरि सराहना की। मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान पुलिस लाइन में लगाए गए स्टॉल में जिले के शिक्षा विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा विभाग के प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग इंस्पायर अवार्ड,पीटीएम, हरित क्रांति एवं शिक्षा विभाग के अन्य कार्य की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मधेपुरा जिला शिक्षा की ओर काफी लगनशील है। निरीक्षण के क्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कई शिक्षकों को देखते ही उपमुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र जीवन के साथी को आज हम शिक्षक के रूप में देखते हैं यह मेरे लिए खुशी का पल है।
संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शिक्षा विभाग के प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम की प्रशंसा की। विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि मधेपुरा के शिक्षक बराबर अनुसंधान में लगे रहते हैं। प्रभारी मंत्री लेसी सिंह ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इंस्पायर अवार्ड में पूरे देश में अच्छा प्रदर्शन किया । कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मुख्यमंत्री को अपना अपना आइडिया प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के कार्य के बारे में कहा है कि आप अच्छे से कार्य कीजिए और आप लोगों को बहुत कुछ मिलेगा शिक्षा विभाग के शिक्षकों के मेहनत ने रंग लाया है। उपाध्यक्ष बिहार विधानसभा नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि उदाकिशुनगंज प्रखंड के साथ मधेपुरा फर्स्ट अभियान का कार्य पूर्ण करते आ रहे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान अभिषेक कुमार के अथक प्रयास से प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग में मधेपुरा जिला आगे बढ़ रहा है। शिक्षा विभाग के प्रदर्शनी में संजय क्रांति, प्रेमलता ,प्रीति चौधरी, शैलेश कुमार जोशी आदि माैजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


