ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुरारेलिंग विहीन पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

रेलिंग विहीन पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

प्रखंड के सपरदह पंचायत को कड़ामा गांव से जोड़ने वाला पुल राहगीरों की कभी भी जान ले सकता...

रेलिंग विहीन पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराMon, 18 Dec 2017 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के सपरदह पंचायत को कड़ामा गांव से जोड़ने वाला पुल राहगीरों की कभी भी जान ले सकता है। पुल पर रेलिंग नहीं रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

मालूम हो कि एनएच 106 से कड़ामा गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बना पुल रेलिंग विहीन है। यह पुल अनुमंडल और जिला मुख्यालय से जोड़ने के साथ साथ फुलौत और आलमनगर प्रखंड को भी जोड़ती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्षों पूर्व बने रेलिंग विहीन पुल की चौड़ाई इतनी कम है कि यह नजदीक आने पर यह भी पता नहीं चल पाता है कि यहां पुल है। इस पुल पर कई बार दुर्घटनाएं घट चुकी हैं, जिसमें एक दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

इस पुल के सहारे हर दिन ग्रामीण आते जाते हैं, वहीं स्कूल के छात्र-छात्राओं भी आवागमन भी इसी रास्ते होता है। पुल की हालत भी जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है। कड़ामा गांव के दिलीप आचार्य, गिरीश झा, नन्हे सिंह, रंजीत मिश्रा, मुकेश झा, मुरलीधर झा, मनोज मंडल, उप सरपंच हेम मंडल आदि ने विधायक से इस दिशा में पहल की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें