ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुराघर जलने से लाखों की क्षति

घर जलने से लाखों की क्षति

सिहेंश्वर। थाना क्षेत्र के कमरगामा पंचायत के बरहरी टोला वार्ड सात में रविवार...

घर जलने से लाखों की क्षति
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराSun, 14 Nov 2021 09:01 PM
ऐप पर पढ़ें

सिहेंश्वर। थाना क्षेत्र के कमरगामा पंचायत के बरहरी टोला वार्ड सात में रविवार को आग लगने से दो घर सहित लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण बताया जा रहा है। अग्निकांड से प्रभावित गृह स्वामी होमगार्ड जवान शत्रुघ्न राजभर ने बताया कि रविवार को दिन के करीब चार बजे शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गयी। घर के लोग जान बचाकर बाहर निकल गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंचेस्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें