रंग बरसे भींगे चुनरवाली रंग बरसे गीत की रही धूम

Mar 02, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

मधेपुरा में लायंस क्लब द्वारा जीवन सदन परिसर में होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में कोसी जोन के सभी लायंस क्लब के सदस्य और अधिकारी शामिल हुए। लायंस क्लब ने भाईचारे का परिचय देते हुए सभी सदस्यों को एक मंच पर एकत्रित किया और कार्यक्रम का आनंद लिया।

रंग बरसे भींगे चुनरवाली रंग बरसे गीत की रही धूम

मधेपुरा। लायंस क्लब मधेपुरा की ओर से जीवन सदन परिसर में शनिवार की देर शाम होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में कोसी जोन के सभी लायंस क्लब के सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर मौजूद लायंस क्लब के अधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि लायंस क्लब मधेपुरा ने कोसी जोन के सभी क्लब के सदस्यों को एक मंच पर बुलाकर भाईचारे का मिशाल पेश किया है। लायंस क्लब के रीजन चेयर पर्सन चंद्रशेखर कुमार ने होली गीत गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम के सुत्रधार लायंस क्लब के सचिव आलोक कुमार मंडल, चार्टड प्रसिडेंट डॉ. सचिदानंद यादव, एलसीआईएफ मनीष सर्राफ, डॉ. आरके पप्पू, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विकास सर्राफ, मुन्नी सिंह, अर्पणा कुमारी, अनिता श्रीवास्तव, रिंकू सिंह, अनीषा रानी, प्रणय साहा, मानव सिंह, डॉ. एसके संत, डॉ. नायडू, डॉ. मौसम सिंह, उर्मिला अग्रवाल आदि लायंस क्लब के अधिकारी व सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर व गुलाल लगाया।

बाद में सभी सदस्यों ने एक साथ ललीज भोजन का लुफ्त उठाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।