ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में बनेगा सबसे बड़ा गेस्ट हाउस

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में बनेगा सबसे बड़ा गेस्ट हाउस

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू) के विकास के लिए आने वाला साल महत्वपूर्ण माना जाएगा। विश्वविद्यालय के आधारभूत संरचना को अपडेट किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में बिहार का सबसे बड़ा गेस्ट...

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में बनेगा सबसे बड़ा गेस्ट हाउस
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराWed, 27 Jun 2018 12:39 AM
ऐप पर पढ़ें

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू) के विकास के लिए आने वाला साल महत्वपूर्ण माना जाएगा। विश्वविद्यालय के आधारभूत संरचना को अपडेट किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में बिहार का सबसे बड़ा गेस्ट हाउस बनाने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है।

कुलपति डॉ. अवध किशोर राय ने मंगलवार को विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर पदाधिकारियों और कर्मचारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। कुलपति ने विश्वविद्यालय के विकास के लिए पदाधिकारियों से मंथन भी किया। बिहार सरकार और यूजीसी से प्राप्त राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र तैयार करने का निर्देश दिया। कुलपति ने बताया कि गेस्ट हाउस बनाने की दिशा में प्रयास जारी है। गेस्ट हाउस आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। उन्होंने बताया कि यूजीसी में बैठक के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास के लिए कई प्रस्ताव रखे हैं। उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र में जैविक विविधता के संरक्षण पर आधारित स्टडी सेंटर खोला जाएगा।

इस सत्र से बीलिस और एमलिस की पढ़ाई के अलावा अगले सत्र से पत्रकारिता कोर्स शुरू करने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। दस करोड़ की लागत से गेस्ट हाउस, प्रयोगशाला और पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। मौके पर प्रोवीसी डॉ. फारुक अली, कुलसचिव डॉ. नरेंद्र श्रीवास्तव, एफओ डॉ. एमएस पाठक, उपकुलसचिव परीक्षा डॉ. शशि भूषण, डॉ. संजय कुमार मिश्रा, डॉ. एमआई रहमान, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें