
मारपीट में जख्मी मजदूर की इलाज के दौरान मौत
कुमारखंड के रानीपट्टी सुखासन वार्ड दस में दो दिन पहले मजदूरी मांगने पर एक मजदूर की पिटाई की गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मजदूर रौशन कुमार (30 वर्ष) ने संतोष कुमार यादव के पास काम किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों ने आगे की कार्रवाई की मांग की।
कुमारखंड। थाना क्षेत्र के रानीपट्टी सुखासन वार्ड दस में दो दिन पूर्व पिटाई से जख्मी एक मजदूर की बुधवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गयी। बताया गया कि मजदूरी मांगने पर उसके साथ मारपीट की गयी थी। परिजनों ने इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। मौत की खबर सुनते ही मजदूर के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि रानीपट्टी वार्ड दो निवासी रौशन कुमार (30 वर्ष) रानीपट्टी वार्ड दस निवासी संतोष कुमार यादव के यहां मजदूरी करता था। दो दिन पूर्व मजदूरी का रुपया मांगने गया तो उसके साथ मारपीट की गयी थी।

मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने शव को लेकर रानीपट्टी वार्ड दो पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी एसआई जिउत राम पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व संतोष कुमार यादव से मजदूरी मांगने जाने पर उनलोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। इलाज के दौरान मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


