दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल गए शक्षिकेत्तकर कर्मचारी
मुरलीगंज के केपी कॉलेज के शक्षिकेत्तर कर्मचारी 6 और 7 मई को दो दिवसीय हड़ताल पर गए हैं। यह हड़ताल 15 सूत्री मांगों के समर्थन में की गई है, जिसमें वेतन सुधार और पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग शामिल है। कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर में एकजुटता दिखाई।

मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। केपी कॉलेज के शक्षिकेत्तर कर्मचारी बुधवार से दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल कर चले गए। शक्षिकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि महासंघ पटना के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों के समर्थन में 6 मई और 7 मई को हड़ताल किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रमुख मांगों में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप वेतन सुधार, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करना तथा शक्षिकों की तरह शक्षिकेत्तर कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करना शामिल है। इसके अलावा चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के वेतन संशोधन की मांग भी उठाई गयी है। हड़ताल के दौरान कॉलेज परिसर में कर्मचारियों ने कार्य बहष्किार करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखायी।
मौके पर शक्षिकेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव महेश राम, नीरज कुमार निराला, देवाशीष देव, अभिषेक कुमार, मीना कुमारी, शोभा देवी, नीरज कुमार, विवेक कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


