Madhepura News: कोसी के पानी से प्रभावित हुआ स्वास्थ्य केंद्र व स्कूल

हिन्दुस्तान, मधेपुरा
Follow us on Google News
share

Madhepura News: आलमनगर में कोसी नदी में जलस्तर वृद्धि के कारण स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल प्रभावित हो रहे हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र रतवारा बंद हो गया है और प्राथमिक विद्यालय मलियाडीह का शैक्षणिक कार्य बाधित है। पंचायतों में राहत कार्य जारी है। पशुपालकों और किसानों की चिंता बढ़ रही है।

Madhepura News: कोसी के पानी से प्रभावित हुआ स्वास्थ्य केंद्र व स्कूल

Madhepura News: आलमनगर एक संवाददाता मधेपुरा-खगड़िया-भागलपुर जिला सीमा से गुजरी कोसी नदी में जलस्तर वृद्धि से प्रभावित इलाके के स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल प्रभावित होने लगी है। कोसी के पानी से जहां उप स्वास्थ्य केंद्र रतवारा घिर जाने से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो गया है। जिससे सैकड़ों परिवार के लोगों की स्वास्थ्य प्रभावित होने लगा है। परेशानी को लेकर स्वास्थ्य प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि तत्काल पंचायत भवन में एचएससी का संचालन शुरु कराया गया है। वहीं खापुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मलियाडीह भी पानी से घिरने से शैक्षणिक कार्य बाधित हो गया है। पठन-पाठन की समस्या को लेकर बीईओ राकेश कुमार ने बताया कि तत्काल प्रभाव से उक्त प्रभावित स्कूल को मध्य विद्यालय खापुर में शिफ्ट किया जाएगा।

जबकि हर रोज नए इलाके में पानी के फैलने से जहां धान की फसल व रोपाई को प्रभावित कर रही है। वहीं पशु चारे की समस्या भी बढ़ती जा रही है। किसान और पशु पालकों के बीच संभावित बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि कोसी नदी में जलस्तर का उतार चढ़ाव भी होते रहता है। जबकि बुधवार की रात से कोसी नदी के जलस्तर में मामूली गिरावट आने की बात कही जा रही है। बावजूद इलाके के लोगों की परेशानी बरकरार है। ऐसी स्थिति में किसानों में फसल क्षति व प्रभावित होने का डर सताने लगा है। वहीं पशुपालकों के बीच पशु चारे की समस्या जटिल बनती जा रही है। निकट समय में हीं पशुपालक पशु के साथ पलायन करना एक मात्र विकल्प बन सकता है। वहीं अंचल की ओर से 22 जगहों पर नाव की सुविधा मुहैया कराई जा चुकी है। अंचल प्रशासन की ओर से संभावित बाढ़ को लेकर लगातार प्रभावित इलाके पर नजर रखी जा रही है। प्रभावित लोग जहां अपने स्तर से ऊंचे स्थानों को तलाशना रहे हैं, वहीं प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों के ठहराव के लिए शरण स्थली को चिंहित कर लिया गया है। प्रभावित इलाके के लोग अपनी-अपनी ओर से सुखा राशन और बाढ़ से बचाव के लिए उपाय ढूंढने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर गंगापुर पंचायत अंतर्गत लूटना टोला, मारवाड़ी बासा और हरजोराघाट के अलावा किशनपुर-रतवारा पंचायत के मुरौत गांव के लोगों के बीच कोसी नदी में लगातार कटाव जारी रहने से लोगों में चिंता बढ़ गयी है। हालांकि बीते दिनों जिला पदाधिकारी के द्वारा अधिकारियों की टीम ने कोसी नदी के कटाव स्थल का दौरा कर स्थानीय लोगों को बचाव कार्य चलाने का भरोसा दिया गया। अंलाधिकारी अंकेश कुमार ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में 22 जगहों पर नाव का परिचालन शुरू कराया गया है, आवश्यकता वश अन्य जगहों पर भी नाव का परिचालन शुरु कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsMadhepura News: कोसी के पानी से प्रभावित हुआ स्वास्थ्य केंद्र व स्कूल