Madhepura News: मानव सेवा दिवस के रूप में मनायी गयी जयंती

हिन्दुस्तान, मधेपुरा
Follow us on Google News
share

Madhepura News: मुरलीगंज में स्व. प्रकाश नारायण यादव की जयंती मानव सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि दी गई और जरूरतमंदों के बीच अंगवस्त्र व साइकिल वितरण किया गया। एक एंबुलेंस भी समर्पित की गई। स्व. यादव के पुत्र ने उनके समाज सेवा के कार्यों को याद किया।

Madhepura News: मानव सेवा दिवस के रूप में मनायी गयी जयंती

Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि बिहारीगंज से जिप सदस्य रहे स्व. प्रकाश नारायण यादव की जयंती शनिवार की शाम मानव सेवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनायी गयी। मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड 14 पंचगछिया स्थित उनके स्मारक स्थल पर कार्यक्रम का आयोन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी, मुरलीगंज नपं की मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि, पूर्व मुख्य पार्षद श्वतकमल बौआ सहित परिवार के सदस्यों ने स्व. प्रकाश नारायण यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर लगभग पांच सौ जरूरतमंद लोगों के बीच अंगवस्त्र का वितरण किया गया और 20 जरूरतमंदों को साइकिल भेंट की गयी।

इस अवसर पर बिहारीगंज जिला परिषद क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए एक एंबुलेंस भी समर्पित की गयी। कार्यक्रम स्व. यादव के पुत्र श्वेतकमल बौआ ने कहा कि उनके पिता हमेशा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए समर्पित रहे। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र के लोगों को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि पिता की स्मृति को जीवंत रखने और उनके सेवा भाव को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उनकी जयंती पर मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मौके पर उपस्थित लोगों ने प्रकाश नारायण यादव के व्यक्तित्व एवं समाज सेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।