Madhepura News: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

हिन्दुस्तान, मधेपुरा
Follow us on Google News
share

Madhepura News: बिहारीगंज में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूलों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। प्रखंड प्रमुख, सीओ, डॉक्टर, और विभिन्न पंचायतों के मुखिया ने तिरंगा झंडा फहराया। शिक्षा संस्थानों में भी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

Madhepura News: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

Madhepura News: बिहारीगंज निज प्रतिनिधि स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के जज्बों के बीच उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। ब्लॉक में प्रखंड प्रमुख सीमा कुमारी, राजस्व कचहरी में सीओ अविनाश कुमार, पीएचसी में डॉ. समीर कुमार, बीआरसी में प्रभारी बीईओ चंदन कुमार, थाना में थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। हंसी मंडल डिग्री कॉलेज में डॉ. दीपक सिंह, एचएम इंटर कॉलेज में प्राचार्य चुनचुन कुमारी, हथिऔन्धा पंचायत भवन में मुखिया नूतन देवी, गमैल में मुखिया बबलू महतो, पड़रिया में मुखिया संतोष कुमार दास, मोहनपुर पंचायत सरकार भवन में मुखिया मुन्नी देवी, बभनगामा में मुखिया गुलाबचंद दास ने तिरंगा फहराया।

रियल मॉडर्न पब्लिक स्कूल में रमेश भगत, लक्ष्मीपुर लालचंद पैक्स में पैक्स सह व्यापार मंडल अध्यक्ष अकलेश भगत, पारामाउंट स्कूल में इशरत परवीन, सरस्वती विद्या निकेतन में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमधेपुराMadhepura News: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा