शुष्क मौसम व तापमान में गिरावट से बढ़ने लगी ठंड
मधेपुरा में पारा लुढ़कने और धुंध के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात में वाहन चालकों को मुश्किलें हो रही हैं। ठंड से कामगार और स्कूली बच्चे परेशान हैं। हालांकि, खेती के लिए मौसम...
मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। पारा लुढ़कने और धुंध का प्रकोप बढ़ने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। धुंध के कारण वाहन चालकों के लिए रात के आवाजाही करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पारा लुढ़कने के कारण कनकनी महसूस होने लगी है। गुरुवार को मौसम साफ रहा। धूप निकली लेकिन कोई गर्माहट महसूस नहीं हुआ। शाम होते ही कनकनी महसूस होने लगी। वहीं धुध का असर भी नजर आने लगा। गुरुवार के अधिकतम 27 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। पारा लुढ़कने के कारण ठंड बढ़ने से सुबह के वक्त कामगार और स्कूली बच्चे परेशान दिखने लगे हैं। खेती किसानी के लिहाज से मौसम अनुकूल माना जा रहा है। केवीके के वरीय वैज्ञानिक डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में पारा लुढ़कने के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना है। गेहूं की फसल के लिए काफी अच्छा मौसम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।