मेडिकल कॉलेज के सामने के पांच मेडिकल सील

Feb 28, 2026 01:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

सिंहेश्वर में जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज के पास बिना लाइसेंस के अवैध मेडिकल स्टोर पर प्रशासन ने छापेमारी की। इसमें 5 मेडिकल स्टोर्स को सील किया गया। छापेमारी के दौरान कई प्रतिबंधित दवाइयां पाई गईं। प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

मेडिकल कॉलेज के सामने के पांच मेडिकल सील

सिंहेश्वर। जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज के पास बिना लाइसेंस के अवैध रूप से चल रहे मेडिकल की दुकान पर प्रशासन की छापेमारी से हड़कंप मच गया।वहां तत्काल कोई वैध कागजात नहीं रहने और कई अन्य कारणों से पांच मेडिकल स्टोर को सील किया गया।इससे पहले जिला प्रशासन की विशेष टीम ने देर शाम मेडिकल कालेज के समीप अलग अलग कई मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। वहां प्रशासन को ऐसी सूचना मिल रही थी की बिना लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित मेडिकल कालेज में प्रतिबंधित दवाई खुले आम बिक रही है। दिन में पहले उत्पाद विभाग की टीम नें छापेमारी की।

इसके बाद सदर एस डीएम संतोष कुमार के नेतृत्व में एएसपी प्रोवेन्द्र भारती, सदर थाना अध्यक्ष विमलेंद्र कुमार, सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद सिंह , ड्रग इंस्पेक्टर के साथ भारी संख्या में पुलिस बल छापेमारी करने पहुंची। ड्रग इंस्पेक्टर के अनुसार मौके पर राजकुमारी मेडिकल, , महर्षि मेही मेडिकल, जय मां दुर्गा मेडिको, जनता मेडिकल एवं जन नायक मेडिकल स्टोर को तत्काल सील किया गया है। समाचार लिखें जाने तक प्रशासन कार्रवाई चल रही थी। एसडीएम नें कुछ भी बोलने से इंकार किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।