दो माह से ऑपरेशन नहीं करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई
मधेपुरा के सदर अस्पताल में पिछले दो महीने से सिजिरियन ऑपरेशन नहीं होने पर चिकित्सक के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अकार्यरत आशाओं की सूची तैयार करें और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं।

मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में पिछले दो महीने से सिजिरियन ऑपरेशन नहीं करने वाले चिकित्सक से शो कॉउज मांगते हुए आरोप पत्र गठित करने का निर्देश दिया गया है। बुधवार को डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में डीएम ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अकार्यरत आशाओं को चिन्हित कर चयनमुक्ति के लिए स्पष्ट अनुशंसा सिविल सर्जन को उपलब्ध कराएं। समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पिछले तीन महीने के लो परफॉमिंग वाले एचएससी में कार्यरत एएनएम से शो कॉउज मांगते हुए आरोप पत्र गठित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सी सेक्शन की समीक्षा के क्रम में सदर अस्पताल में विगत दो महीने से सी सेक्शन ऑपरेशन नहीं पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे चिकित्सक पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। डीएम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ग्वालपाड़ा को अकार्यरत आशा की सूची भेजने और सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आशाओं के माध्यम से सभी टीकाकरण सत्र का सर्वे और ड्यूलिस्ट अद्यतन कराने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आशा के माध्यम से एमडीआर का रिपोर्ट मातृत्व मृत्यु समीक्षा की रिपोर्ट प्राप्त कर संबंधित पोर्टल पर अपलोड करवाने का निर्देश दिया। डीएम ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सभी प्रखंडों में कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया। डीएम ने सदर अस्पताल उपाधीक्षक और अनुमंडलीय अस्पताल उदाकिशुनगंज के साथ-साथ सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अस्पताल में आए मरीजो को गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। क्षेत्र के सभी हेल्य एंड वेलनेस सेटर व स्वास्थ्य उपकेन्द्र को नियमित रूप से संचालित करने की हिदायत दी गयी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


