मौसम में हो रहा बदलाव, लोगों की सेहत पर पड़ रहा बुरा असर
मधेपुरा में मौसम में बदलाव के कारण लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। सर्दी, जुकाम और बुखार के साथ उल्टी- दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं, खासकर छोटे बच्चों के लिए यह ज्यादा खतरनाक है। सरकारी और निजी...

मधेपुरा,हिटी। मौसम में बदलाव लोगों की सेहत पर भारी गुजरने लगा है। सर्दी- जुकाम, बुखार के साथ लोग उल्टी- दस्त की चपेट में आने लगे हैं। मौसम में हो रहा बदलाव छोटे बच्चों के लिए ज्यादा नुकसानदेह साबित हो रही है। सरकारी स्पतालों के साथ ही निजी नर्सिंग होम में सीजनल मरीजों का दबाव बढ़ने लगा है। सदर अस्पपताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार को उल्टी- दस्त से पीड़ित करीब एक दर्जन से अधिक मरीज भर्ती कराए गए। सुखासन चकला वार्ड सात निवासी रामचन्द्र शर्मा को रविवार सुबह से उल्टी-दस्त शुरू हुआ। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के वार्ड छह निवासी सोनी देवी, नेहलपट्टी निवासी ममता देवी, साहुगढ़ दीवानी टोला निवासी कैलाश पासवान, सुखासन वार्ड चार निवासी संजय कुमार, श्रीपुर चकला निवासी संतोष कुमार को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर कई मरीजों को घर भेज दिया गया। देर शाम तक कई मरीजों का इलाज जारी रहा। रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीज इलाज कराने इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को एहतियात बरतना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


