उपसभापति चुने जाने पर दी बधाई
मधेपुरा में आलमनगर के विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने हरिवंश नारायण सिंह को तीसरी बार उपसभापति चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने हरिवंश के अनुभव और कार्यशैली की सराहना की और कहा कि उनका चुनाव सदन में विश्वास का प्रतीक है। हरिवंश के नेतृत्व में राज्यसभा की कार्यवाही में सुधार हुआ है।

मधेपुरा। राज्यसभा में तीसरी बार हरिवंश नारायण सिंह को उपसभापति चुने जाने पर आलमनगर के विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने बधाई दी है। उन्होंने उनके अनुभव और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि हरिवंश नारायण सिंह का तीसरी बार इस पद पर चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि सदन को उन पर गहरा विश्वास है। बीते वर्षों में हरिवंश नारायण सिंह के अनुभव का सदन को बहुत लाभ मिला है। उन्होंने सभी दलों को साथ लेकर चलने की जो कोशिश की है, आज सदन ने उस पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि हरिवंश के नेतृत्व में राज्यसभा की कार्यवाही और भी प्रभावी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


