
कार्तिक भगवान के मंदिर का हुआ भूमि पूजन
मधेपरा के तुनियाही गांव में कार्तिक भगवान के स्थायी मंदिर के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भाग लिया और पंडित द्वारा विधि अनुसार देव पूजन किया गया। हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर यहां भव्य मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने का भी उल्लेख किया गया।
मधेपरा। संवाद सूत्र। सदर प्रखंड के तुनियाही गांव में ग्रामीणों के प्रयास से कार्तिक भगवान के स्थायी मंदिर के लिए गुरुवार को भूमि पूजन किया। जिसमें दर्जनों ग्रामीणों ने भाग लिया। विधि अनुसार पंडित ने मंत्रोच्चारण के साथ नदी किनारे देव पूजन कर ध्वजा स्थापित किया। भुदाता के रूप में भूदेव प्रसाद यादव के पुत्र सुमन फौजी ने कहा कि यहां प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय स्तर का दंगल प्रतियोगिता भी आयोजित किये जाते हैं। पूर्व से सरकारी जमीन में मंदिर बना हुआ है। जिसमें कार्तिक भगवान की मूर्ति स्थापित कर कार्तिक पूजा मेला का आयोजन कार्तिक पूर्णिमा के दिन किया जाता है।
अब जल्द ही नए भूमि पूजन की जगह मंदिर निर्माण किया जाएगा। उन्होने कहा कि यहां मेले में गई गांव के भक्त गण पूजा में भाग लेते हैं। यहां दिल से मन्नतें मांगने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। सुमन फौजी ने कहा कि उनकी मनोकामना पूरी हुई है। कई भक्तों की मनोकामना पूर्ण हुई है। मौके पर पूर्व मुखिया ललन प्रसाद यादव, हेमचंद्र वर्मा, राजद नेता प्रकाश कुमार पिंटू, श्यामल यादव, रोबिन प्रसाद सिंह, संजय कुमार यादव, बबलू फौजी, रंजन कुमार, भूषण सिंह, पुजारी बद्री यादव, जितेंद्र कुमार, नुनु प्रसाद यादव, पंडित कैलाश कुमार, कुंदन भगत, पिंटू डाउन, मंटू, रितेश आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




