डेफरा में धूमधाम से संपन्न हुआ अखंड कीर्तन
ग्वालपाड़ा में रामनवमी के अवसर पर डेफरा छपरिया बासा में आयोजित अखंड रामधुन कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के बाद शोभा यात्रा निकाली गई। आयोजक मंडल के नेताओं ने बताया कि 24 घंटे का रामधुन कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ था। भक्तिपूर्ण माहौल में सभी गणमान्य लोग जुटे रहे।

ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। डेफरा छपरिया बासा में रामनवमी के अवसर पर आयोजित अखंड रामधुन शनिवार की देर शाम संपन्न हो गया। रामधुन के समापन के बाद गांव में गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी। कार्यक्रम के आयोजक मंडल के भाजपा नेता रणविजय चौधरी और शिवकुमार सिंह ने बताया कि कलश यात्रा के साथ शुक्रवार को चौबीस घंटे का अखंड रामधुन शुरू हुआ था। रामधुन में इलाके के चर्चित मंडलियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की तैयारी में गांव के सभी गणमान्य जुटे हुए थे। भजन मंडलियों के ठहरने और खाने का बेहतर इंतजाम किया गया था। धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में भक्तिपूर्ण माहौल बना रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


