आंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, लोगों की उमड़ी भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

उदाकिशुनगंज में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें लोगों ने सामाजिक एकता और समानता का संदेश दिया। यात्रा का नेतृत्व बसपा प्रदेश जॉनल प्रभारी रविन्द्र राय ने किया। यात्रा के दौरान जय भीम के नारों से क्षेत्र गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

आंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा,  लोगों की उमड़ी भीड़

उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर मंगलवार को उदाकिशुनगंज में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और समानता का संदेश दिया। शोभायात्रा का नेतृत्व बसपा प्रदेश जॉनल प्रभारी रविन्द्र राय ने की।शोभा यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर से निकलकर बैंक चौक, सरयुग चौक, पटेल चौक, कॉलेज चौक मार्गों से गुजरते हुए निकाली गई। इस दौरान लोग हाथों में नीले झंडे और बाबा साहेब के चित्र लेकर चल रहे थे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया तथा पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।यात्रा में शामिल युवाओं एवं बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला।

पारंपरिक बाजों के साथ निकली इस यात्रा में जय भीम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मौके पर मौजूद आयोजकों ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज को समानता, न्याय और शिक्षा का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से सभी वर्गों को अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनका जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है।कार्यक्रम के दौरान कई स्थानों पर सभा का भी आयोजन किया गया।जहां वक्ताओं ने उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।अंत में सभी लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।मौके पर समाजसेवी दुर्गा यादव,अमर सिंह,विकास चंद्र यादव,धीरेंद्र यादव,नीतीश राणा, कुमार किशोर केशरी,संजय मार्शल, संतोष मंडल, आदित्य कुमार, रमन कुमार राणा, संतोष मंडल, विनोद यादव, मीरजान आलम, जॉनसन दास, संजीव झा, प्रदीप मंडल, गौरव कबीर, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।