माता के कालरात्रि रूप की हुई पूजा, आज खुलेंगे पट
कुमारखंड में शारदीय नवरात्र का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार को मां दुर्गा के कालरात्रि रूप की पूजा विधि विधान से की गई। मंगलवार को महाष्टमी पर माता दरबार का पट श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा।...

कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सहित पंचायतों में शारदीय नवरात्र हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को पूरे विधि विधान के साथ घरों, मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा के सप्तम रूप कालरात्रि की भक्तिपूर्ण माहौल में पूजा अर्चना की गयी। मंगलवार को महाष्टमी पर सभी जगह माता दरबार का पट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। महासप्तमी पर दुर्गा मंदिर में स्थापित मूर्ति में नयन पड़ने के साथ ही पट खुल जाएगा। प्रखंड के ड्योढी दुर्गा मंदिर, लक्ष्मीपुर चंडीस्थान सार्वजनिक चंडी मंदिर, खुर्दा दुर्गा मंदिर, केवटगामा दुर्गा मंदिर, रहटा काली- दुर्गा मंदिर और पंचायत भवन दुर्गा मंदिर, परमानंदपुर दुर्गा मंदिर, बेलारी दुर्गा मंदिर, भतनी बाजार दुर्गा मंदिर, इसराइन कला दुर्गा मंदिर, इसराइन बेला दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ अहले सुबह से ही उमड़ रही है।
आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण विभिन्न जगहों पर किया गया है। दूसरी ओर विभिन्न जगहों पर मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है। खुर्दा महोत्सव का उदघाटन सांसद पप्पू यादव करेंगे। प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है। हर जगह चौकसी बढ़ा दी गयी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




