जनसेवा से होगा बेहतर समाज का निर्माण: सीडीजे

Mar 01, 2026 12:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

मधेपुरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला जज बलराम दूबे ने समाज सेवा के महत्व पर जोर दिया। डीएम अभिषेक रंजन और एसपी डॉक्टर संदीप सिंह ने भी चिकित्सकों से गरीबों की मदद करने की अपील की। शिविर में सैकड़ों मरीजों का इलाज किया गया।

जनसेवा से होगा बेहतर समाज का निर्माण: सीडीजे

मधेपुरा। नगर संवाददाता । जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जन आरोग्य नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन शनिवार को डीएलएसए परिसर में किया गया। शिविर का दीप जलाकर शुभारंभ करते हुए प्रधान जिला जज बलराम दूबे ने कहा कि समाज सेवा के माध्यम से ही देश का विकास होगा। उन्होंने चिकित्सकों से आह्वान किया कि गरीब लोगों का नि:शुल्क इलाज कर समाज निर्माण में सहयोग करें। डीएम अभिषेक रंजन ने कहा कि समाज निर्माण में आम लोगों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने चिकित्सकों से भी समाज निर्माण में सहयोग की अपील की। एसपी डॉक्टर संदीप सिंह ने कहा कि नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के सहारे समाज के गरीब लोगों का भला हो सकता है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह-जज पूजा कुमारी साह ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार समय-समय पर आम लोगों के हित के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को ऊपर उठाने के लिए जन सहभागिता जरूरी है। शिविर में मधेपुरा सदर अस्पताल, मधेपुरा क्रिश्चियन हॉस्पिटल एवं लायंस क्लब के चिकित्सकों के अलावे प्राईवेट चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने सैकड़ों मरीजों का इलाज किया। मौके पर लायंस क्लब के सचिव आलोक कुमार मंडल, मनीष सर्राफ, ओम प्रकाश श्रीवास्तव,डॉ. आरके पप्पू , डॉ संजय कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. संतोष प्रकाश, डॉ. यश शर्मा , सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव, डॉ. गोपाल कुमार यादव, डॉ. मनोरंजन कुमार के अलावे डीएलएसए के कर्मी राजकुमार पासवान, अजीत कुमार, पीएलवी गौतम कुमार रजक, शंकर कुमार, बीरेन्द्र कुमार, पीएलवी रितु राज, मिलन कुमारी सहित अन्य चिकित्सक व कर्मी मौजूद थे। शिविर में प्रधान जिला जज बलराम दूबे, डीएम अभिषेक रंजन सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपना बीपी चेकअप करवाया। समारोह का संचालन अधिवक्ता विपीन कुमार ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।