नेत्र जांच शिविर में 135 मरीजों को मिला लाभ

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

सिंहेश्वर। निज संवाददाता वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन व बुनियाद केन्द्र मधेपुरा की वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन व बुनियाद केन्द्र मधेपुरा की ओर से अशोक

         नेत्र जांच शिविर में 135 मरीजों को मिला लाभ

सिंहेश्वर। निज संवाददाता वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन व बुनियाद केन्द्र मधेपुरा की ओर से अशोक वाटिका में नेत्र जांच एवं नि:शुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ललित धर्मशाला न्यास समिति के सचिव अशोक भगत ने सहित अन्य ने किया। मौके पर वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन सिंहेश्वर के अध्यक्ष ललितेश्वर भगत ललन, पूर्व उप प्रमुख राजेश कुमार झा एवं काशी प्रसाद चौधरी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। शिविर में 135 मरीजों के आंखों की जांच की गई। मरीजों को नि:शुल्क चश्मा प्रदान किया गया। मौके पर उपाध्यक्ष रामचन्द्र साह, भरतचन्द्र भगत, शैलेन्द्र पोद्दार, बिजेन्द्र झा, भूपेन्द्र नाथ यादव, अशोक मेहता, जगन्नाथ साह, राजेन्द्र प्रसाद यादव, नत्थन राम, गजो राम एवं नशा उन्मूलन जिला अभियान के संत गंगा दास मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।