फौरसाही में हुई मारपीट में चार लोग घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

आलमनगर के खुरहान पंचायत के फौरसाही गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी में किया गया है और थानाध्यक्ष ने मामले में कार्रवाई की जानकारी दी है।

फौरसाही में हुई मारपीट में चार लोग घायल

आलमनगर। खुरहान पंचायत के फौरसाही गांव में भू- विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में तीन महिला और एक पुरुष शामिल रहे। बताया गया कि फौरसाही वार्ड छह में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद मारपीट शुरू हो गयी। एक पक्ष से माला देवी और उसकी पुत्री ममता कुमारी और दूसरे पक्ष के छहकु शर्मा और रानी देवी जख्मी हो गए। घायलों का सीएचसी में इलाज हुआ। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।