Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsFire Disaster in Lalpur Saropatti Relief Provided to Affected Families
अग्नि पीड़त परिवारों को दिया गया राहत

अग्नि पीड़त परिवारों को दिया गया राहत

संक्षेप:

सिंहेश्वर के लालपुर सरोपट्टी में शुक्रवार रात अगलगी में चार परिवारों के दस घर जलकर राख हो गए। अंचल प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को किट, प्लास्टिक शीट और 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया...

Sep 07, 2025 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

सिंहेश्वर। निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र स्थित लालपुर सरोपट्टी के लक्ष्मीनिया टोला वार्ड 14 में शुक्रवार की रात हुई अगलगी में पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध कराया गया। अंचल प्रशासन ने पहले चरण में पीड़ित परिवारों को किट, प्लास्टिक शीट और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया। प्रत्येक प्रभावित परिवार को 12 हजार रुपए आर्थिक सहायता दिया जाएगा। सीओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रति परिवार 12 हजार रुपए खाता में हस्तांतरित किया जाएगा। मालूम हो कि सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर सरोपट्टी के लक्ष्मीनीयां वार्ड 14 में रात करीब साढ़े आठ बजे आग लगने से चार परिवार का दस घर जलकर राख हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अगलगी में लाखों की क्षति की बात कही जा रही है। अगलगी में सूरज मंडल, सातेन मंडल, मंटून मंडल, ईश्वर मंडल, बौआ कामेत, गोविन्द कामते, सीओ मंडल, सचिन मंडल, अविनेश मंडल, बिलचा मंडल का घर जल कर राख हो गया।