
पिपरा टीम ने विजेता कप पर जमाया कब्जा
कुमारखंड में जिला स्तरीय स्टार क्लब नॉक ऑउट टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच पिपरा और कौशलपुर टीम के बीच खेला गया। कौशलपुर ने 119 रन बनाये, जबकि पिपरा ने 120 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि ने...
कुमारखंड ,निज संवाददाता।भतनी थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित खेल मैदान पर जिला स्तरीय स्टार क्लब नॉक ऑउट टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच पिपरा बनाम कौशलपुर टीम के बीच खेला गया। कौशलपुर टीम के कप्तान राजकुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कौशलपुर की टीम 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनायी। जवाब में पिपरा टीम के खिलाड़ी दस ओवर में ही 6 विकट खोकर 120 रन बनाकर कर फाइनल मैच जीत लिया। फाइनल मैच के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने पिपरा टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान किया। जबकि उपविजेता टीम को मुखिया प्रतिनिधि गौतम कुमार ने ट्रॉफी दिया।

मौके पर उन्होंने कहा कि खेल से बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है। कमेटी की ओर से विजेता टीम को 2500 रुपए और उपविजेता टीम को 1100 रुपया नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द सीरीज पिपरा टीम के खिलाड़ी जहीर खान बने। मैच में निर्णायक की भूमिका धीरज कुमार और राहुल कुमार ने निभायी। जबकि कमेंट्री अंकित कुमार और स्कोरिंग राजा ने किया। मौके पर शंकर कुमार, यदुनंदन यादव, महेंद्र, मनीष कुमार, बिजेंद्र यादव, धीरज कुमार, राहुल कुमार, सौरभ कुमार, अंकित कुमार, गजेन कुमार, मुन्ना कुमार आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


