
चौसा : मशूर बीज के वितरण में धांधली के खिलाफ किसानों ने किया हंगामा
संक्षेप: चौसा में किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों की मनमानी और मशहूर बीज वितरण में अवैध वसूली के खिलाफ हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी उन्हें ओटीपी नहीं दिया जा रहा,...
चौसा, निज संवाददाता। वर्ष 2025-26 की मशहूर बीज के वितरण के दौरान कृषि विभाग अधिकारियों तथा कर्मीयों की मनमानी के खिलाफ किसानों ने जमकर हंगामा किया है। शुक्रवार को कृषि कार्यालय चौसा में हंगामा कर रहे किसानों ने कृषि कार्यालय में इन दिनों चल रहे मशहूर बीज वितरण में अवैध वसूली तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मीयों की मनमानी और योजनाओं के लाभ से वंचित रखने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच पड़ताल कर कार्रवाई की भी मांग कर रहे थें। हालांकि कृषि कार्यालय में हो रहे हंगामा की सूचना पर पहुंचे अर्धसैनिक बलों के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित किया।
किसान महेश्वर मंडल, फुलों देवी, मंजू देवी, दीपक कुमार, चन्द्र देव मंडल, रुपम राम, श्रवन राम, चमेली देवी, शर्मीला देवी, अनिता देवी, अर्चना देवी ने कहा कि कृषि कार्यालय में इन दिनों वर्ष 2025-26 का मशहूर बीच का वितरण कार्य चल रहा है। उन लोगों ने मशूर की बीज सरकारी स्तर पर प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन की प्रक्रिया कर चुके हैं। ऑनलाइन किए जाने के बाद उन्हें दी गई रसीद के आधार पर कृषि कार्यालय से उन लोगों को ओटीपी दिए जाने के बाद ही बाजार में सरकारी स्तर पर चिन्हित दुकानों से मशहूर का बीज प्राप्त होगा। हंगामा कर रहे किसानों ने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद ओटीपी के लिए जब कृषि कार्यालय पहुंचते हैं तो कार्यालय में मौजूद संबंधित क्षेत्र के कृषि समन्वयक और कृषि कर्मी पिछले तीन-चार दिनों उन लोगों को सुबह से लेकर देर शाम तक ओटीपी देने का झांसा देकर रखते हैं। शाम होने के बाद फिर अगले दिन आने की बात कह कर टालमटोल कर देते हैं। किसानों ने कहा कि कृषि कार्यालय में इन दिनों बीच के लिए काफी अफरा-तफरी की स्थिति रहती है। कुछ किसानों से खिड़की के भीतर से अवैध राशि वसूली राशि करने के बाद उन्हें ओटीपी तुरंत उपलब्ध करा दिया जाता है। कृषि सामान्यक तथा कर्मियों को अवैध राशि नहीं दिए जाने वाले किसानों को प्रत्येक दिन कार्यालय का चक्कर लगवाया जाता है। किसानों ने मशूर बीज की वितरण में की जा रही धांधली के खिलाफ जिला प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच पड़ताल कर कार्रवाई की मांग किया है। वहीं बीज के पिछले दो-तीन दिनों से लगातार कृषि कार्यालय में हो रहे किसानों का हंगामा के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सूचना पर पहुंचे अर्धसैनिक बलों के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित किया। मशूर बीच के वितरण में कृषि समन्वयक तथा कर्मियों की धांधली के खिलाफ किसानों द्वारा की जा रही हंगामा के मामला से संबंधित जानकारी के लिए जब कृषी विभाग की बीएओ कोमल भारती से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझी। उधर बीडीओ सरीना आजाद ने कहा कि मसूर बीज की वितरण मामले से संबंधित विभाग के अधिकारियों से जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फोटो::::::चौसा के कृषि कार्यालय में शुक्रवार को ओटीपी के लिए हंगामा करते किसानों की भीड़।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




