Madhepura News: कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग उठी

हिन्दुस्तान, मधेपुरा
Follow us on Google News
share

Madhepura News: प्रखंड मुख्यालय पर उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रमुख रेखा पंडित ने किसानों को उचित मूल्य पर खाद और बीज उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। बीएओ ने विक्रेताओं को तय मूल्य से अधिक वसूली करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। कालाबाजारी और नकली बीज के खिलाफ भी कड़े कदम उठाने की बात कही गई।

Madhepura News: कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग उठी

Madhepura News: पुरैनी,संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय सह अंचल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक प्रमुख रेखा पंडित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रमुख रेखा पंडित ने कहा कि किसान कृषि पर ही निर्भर है। उन्हें उचित मूल्य पर खाद, बीज, कीटनाशक समय के साथ उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर विभागीय अधिकारी को अविलंब कार्रवाई करने की जरूरत है।बीएओ अनसुली प्रिया ने उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी सूरत में निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे की वसूली करने की शिकायत मिलने पर संबंधित उर्वरक विक्रेताओं का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि समय के साथ गुणवत्ता पूर्ण खाद, बीज उपलब्ध करायी जाए। सांसद प्रतिनिधि निर्मल ठाकुर ने कहा कि कालाबाजारी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगे। नकली बीज बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। मंडल अध्यक्ष रोशन कुशवाहा ने कहा कि हर वर्ष कालाबाजारी एवं नकली बीज जैसे मुद्दों पर जोरदार आवाज उठाया जाता है। इसके बावजूद अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। मौके पर संतोष कुमार पंडित, अवधेश कुमार, शशि कुमार, राजीव कुमार सहित कई खाद बीज संचालक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।