सेवानिवृत्त होने पर प्रभारी एचएम को दी गई विदाई
रामनगर महेश पंचायत के प्लस टू हाईस्कूल में निवर्तमान प्रभारी एचएम प्रिंसिपल सरदार की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सभी शिक्षकों और छात्रों ने उन्हें सम्मानित किया। वरीय शिक्षक राजेश रंजन भारती ने उनके कार्यकाल की सराहना की। छात्रों ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कई शिक्षक और छात्र उपस्थित थे।

कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड के रामनगर महेश पंचायत स्थित प्लस टू हाईस्कूल रामनगर बेला के निवर्तमान प्रभारी एचएम प्रिंसिपल सरदार के सेवानिवृत्त होने पर स्कूल परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रभारी एचएम को सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्रों ने अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ, बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरीय शिक्षक राजेश रंजन भारती ने कहा कि निवर्तमान प्रभारी एचएम ने अपने सेवाकाल में स्कूल व्यवस्था को लेकर सतत जागरूक रहे। मौके पर छात्रों ने विदाई व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मौके पर शिक्षक शादाब शमी, गणेशचन्द झा, प्रज्ञा कुमारी, रिंकी कुमारी, माधुरी कुमारी, राजमोहन गांधी, रंजीत कुमार, रजनीश कुमार, अखलाकुर रहमान, निखिल कुमार, रवि कुमार रवि, प्राणजीत कुमार, रेखा कुमारी, श्यामानंद एवं एचएम भावना कुमारी, आशुतोष कुमार, पंकज कुमार, निक्कू कुमार, मिथिलेश झा सहित दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


