
कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में सेवा देते रहे अरविंद बाबू
बीएनएमयू के पीजी सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार सिंह को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। समारोह में उनके योगदान की सराहना की गई और उनकी पुस्तकें, विशेषकर सांख्यिकीय के सिद्धांत, को भी मान्यता दी गई। उन्होंने 1987 में विश्वविद्यालय में शिक्षक के रूप में योगदान दिया और छात्रों को प्रेरित किया।
मधेपुरा निज संवाददाता बीएनएमयू में पीजी स्टेटिस्टिक्स विभाग के अध्यक्ष, कई पुस्तकों के लेखक प्रो. अरविंद कुमार सिंह की सेवानिवृति पर विभाग में उन्हें विदाई दी गई। विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने उनके द्वारा सेवाकाल में किए गए कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि अरविंद बाबू पठन पाठन में हमेशा सक्रिय रहे। छात्रों की समस्या समाधान में आगे रहे। वक्ताओं ने कहा कि स्टैटिसटिक्स के कई पुस्तकों के लेखक के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनके द्वारा लिखित सांख्यिकीय के सिद्धांत पुस्तक मध्य प्रदेश मुक्त विश्वविद्यालय में पढ़ाया जाता है। यह बीएनएमयू के लिए गौरव की बात है।

वक्ताओं ने कहा कि 1987 में एस एन एस आर के एस कॉलेज से शिक्षक के रूप में योगदान कर विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग के प्रथम अध्यक्ष बने। उन्होंने विभाग में छात्रों को प्रेरित कर आगे बढ़ाया। अरविंद बाबू शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। इस अवसर पर अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सेवाकाल में सबों का भरपूर सहयोग मिला। वे यहां की स्मृतियों को कभी भूल नहीं पाएंगे। मौके पर डॉ. मदन मोहन सिंह, डॉ. श्यामाकांत झा, शिक्षक संघ के महासचिव प्रो. अशोक कुमार, बीएन मुस्ता के महासचिव प्रो. नरेश कुमार, प्रो. ललन अद्री, पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. के एन ठाकुर, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सरफराज अहमद, डॉ. अशोक कुमार पांडे सहित अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




