Madhepura News: पांच दिवसीय झूलन महोत्सव का शुभारंभ
हिन्दुस्तान, मधेपुरा
Madhepura News: दुर्गापुर गोठ बस्ती में सावन के अवसर पर पांच दिवसीय झूलन मेला शुरू हुआ। मेले में टेंट सजाए गए हैं, और मनोरंजन के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं। मेले की विधि व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय नेता और समिति के सदस्य सक्रिय रहे, जिससे लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल बना।

Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के दुर्गापुर गोठ बस्ती में सावन के अवसर पर पांच दिवसीय झूलन मेला शुरू हो गया। मेला शुरू होने से लोगों में उत्साह देखा गया। कमेटी के द्वारा मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया। विभन्नि तरह की दुकानें और मनोरंजन के लिए कई स्टॉल लगाया गया है। मेला में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मुखिया दिनेश शर्मा, सरपंच अनुज पासवान, मनजीत साह मेला कमेटी के अध्यक्ष रोहित चौधरी, सचिव कृष्ण ठाकुर कोषाध्यक्ष विपिन बिहारी मश्रि सहित कई सदस्य सक्रिय रहे।


